सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four-year-old girl separated from her family found safe

Roorkee News: परिजनों से बिछड़ी चार वर्षीय बच्ची सकुशल मिली

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl separated from her family found safe
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक में जियारत के लिए आए परिवार से बिछड़ी चार वर्षीय बच्ची को कलियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव निवासी एक महिला कोतवाली कलियर पहुंची और बताया कि वह परिवार के साथ दरगाह में जियारत के लिए आई थी। भीड़ अधिक होने के कारण उसकी चार वर्षीय पुत्री अचानक उनसे बिछड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पीपल चौक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को करीब चार वर्षीय एक बच्ची रोती हुई और लावारिस हालत में मिली। बच्ची अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस ने आसपास काफी तलाश की लेकिन उसके परिजन नहीं मिले। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से बच्ची को कोतवाली ले जाया गया। बाद में महिला ने कोतवाली पहुंचकर बच्ची की पहचान अपनी पुत्री माफिया बानो के रूप में की। बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों पर विशेष नजर रखने और सतर्क रहने की सलाह दी। बच्ची के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed