{"_id":"6a7cc37880fe5528fa0b29c4","slug":"gas-consumers-grappling-with-issues-related-to-kyc-and-slip-generation-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1041218-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: केवाईसी और पर्ची जनरेट की दिक्कत में उलझे गैस उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: केवाईसी और पर्ची जनरेट की दिक्कत में उलझे गैस उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से दोपहर तक एजेंसियों में खड़े रहे लोग, बिना काम कराए लौटे
इंडियन ऑयल के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी से दिनभर प्रभावित रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। गैस एजेंसियों में बुधवार को केवाईसी और गैस बुकिंग की पर्ची जनरेट नहीं होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडियन ऑयल के सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खामी के कारण शहर की विभिन्न एजेंसियों पर दिनभर काम प्रभावित रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंच गए थे लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी अधिकांश लोगों का काम नहीं हो सका।
दीपाली, छवि, प्रभात, देवभूमि, सावित्री और एकता समेत कई गैस एजेंसियों पर सुबह नौ बजे से भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर तक सर्वर सामान्य नहीं हो पाया जिससे केवाईसी और गैस बुकिंग की पर्ची जनरेट करने का काम बाधित रहा। उपभोक्ताओं ने बताया कि जरूरी कार्यों के लिए समय निकालकर एजेंसी पहुंचे थे लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें बिना काम कराए लौटना पड़ा।
उपभोक्ताओं के अनुसार शहरभर की एजेंसियों में यही स्थिति रही और करीब 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। लियाकत, तैय्यब, सोनू, हरीश बिष्ट, हेमलता बहुगुणा, पिंकी शर्मा, सृष्टि, ध्रुव और रुद्राक्ष सहित कई लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। एजेंसी संचालकों ने बताया कि सर्वर रुक-रुक कर काम कर रहा था जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा हुई।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालकों में हुई बहस
केवाईसी कराने के लिए बुधवार को कई उपभोक्ता गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचे। केवाईसी प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं को निर्धारित शुल्क भी जमा करना पड़ा। कई लोगों ने शुल्क का ऑनलाइन भुगतान किया लेकिन भुगतान के मैसेज तत्काल एजेंसी संचालकों के पास नहीं पहुंचे। इससे उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालकों के बीच भुगतान हुआ या नहीं इसको लेकर बहस की स्थिति बन गई। उपभोक्ताओं का कहना था कि उनके खाते से रकम कट चुकी है जबकि एजेंसी संचालकों को भुगतान प्राप्त होने की जानकारी नहीं मिल रही थी। कुछ उपभोक्ताओं के भुगतान के मैसेज कुछ देर इंतजार करने के बाद एजेंसी संचालकों को प्राप्त हो गए। इसके बाद उनकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी की गई। भुगतान संबंधी तकनीकी दिक्कत के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।