{"_id":"6a7cc985f14b30ebf5032c87","slug":"married-woman-hit-by-motorcyclist-dies-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1041238-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: विवाहिता को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: विवाहिता को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से काम कर घर लौट रही विवाहिता को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान ऋषिकेश स्थित हायर सेंटर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खटका निवासी बिजेंद्र ने रुड़की कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके भतीजे विनोद कुमार सैनी की पत्नी मनीषा (38) मंगलवार को साथी सरोज और सोनम के साथ खेत में काम करने गई थी। करीब साढ़े चार बजे तीनों महिलाएं काम करने के बाद घर लौट रहीं थीं। राधाकृष्ण मंदिर के पास हाईवे पार करते समय दिल्ली की ओर से आ रही बाइक ने मनीषा को टक्कर मार दी।
हादसे में मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। घायल मनीषा को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे ऋषिकेश स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक चालक आमिर खान गांव देवली सी-1-39 ए थाना टिगडी संगम विहार साउथ दिल्ली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाइक पर सुमित सिंह भी पीछे बैठा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।