फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee Roadways operations back on track; 38 buses hit the road

Roorkee News: पटरी पर लौटा रुड़की रोडवेज का संचालन, सरपट दौड़ीं 38 बसें

Thu, 13 Aug 2026 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roorkee Roadways operations back on track; 38 buses hit the road
कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 11 दिन तक प्रभावित रहा रुड़की रोडवेज का संचालन बुधवार को पटरी पर लौट आया। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही रोडवेज की बसें पहले की तरह विभिन्न रूटों पर दौड़ने लगीं। बुधवार शाम छह बजे तक निगम की 25 और 13 अनुबंधित बसों का संचालन हो चुका था। इससे यात्रियों को भी काफी राहत मिली।
विज्ञापन

31 जुलाई से कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ी थी। यात्रा के कारण रोडवेज का संचालन न्यूनतम 16 बसों तक सीमित हो गया था। इसका सीधा असर निगम की आय पर पड़ा। कई दिनों तक करीब ढाई लाख रुपये तक की ही आय हो पा रही थी जबकि निगम का दैनिक लक्ष्य 7.75 लाख रुपये निर्धारित है। चालक-परिचालकों की छुट्टियों और कांवड़ यात्रा के कारण भी कुछ दिनों तक बसों के पहिये थमे रहे।
विज्ञापन

बुधवार को खाटू श्याम, डाडापट्टी, दल्लावाला, कोटद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली और पोंटा साहिब समेत विभिन्न लोकल और लंबी दूरी के रूटों पर बसें संचालित की गई। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिली। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी का कहना है कि बुधवार को यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जो हर्ष की बात है। बसों का संचालन भी अब पूर्व की तरह सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed