फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Urs: The fair has been divided into four zones and 13 sectors

उर्स : मेले को चार जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया

Thu, 13 Aug 2026 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Urs: The fair has been divided into four zones and 13 sectors
दरगाह साबिर पाक के वार्षिक उर्स मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। बुधवार को हज हाउस में आयोजित बैठक में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने उर्स मेले में आने वाले जायरीनों की सुरक्षा, सुविधा और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मेले को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए चार जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
विज्ञापन

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। जेबकतरों, उठाईगिरों, झपट्टामारों, संदिग्ध व्यक्तियों और चोरी की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने महिला जायरीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिसकर्मियों से जायरीनों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता करने को कहा। मनसा देवी मंदिर हादसे का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी स्थान पर अनियंत्रित भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए गए। एसपी देहात ने कहा कि उर्स मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीओ भगवानपुर सुमित पांडे, कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, तहसीलदार विकास अवस्थी, ईओ कुलदीप सिंह चौहान सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बच्चा चोरी रोकने के लिए स्पेशल टीम गठित

पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने बच्चा चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष टीम का गठन किया है। पिछले वर्ष मेले के दौरान बच्चों के गुम होने और चोरी की कुछ घटनाएं सामने आने के बाद इस बार पुलिस प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि उर्स मेले में बच्चा चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। मेले में अलग से खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किया गया है। यहां गुम हुए बच्चों और अन्य लोगों की जानकारी दर्ज की जाएगी। एसपी देहात ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एक अलग ट्रैफिक जोन बनाया गया है। मेले में आने वाले सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा और मेला क्षेत्र में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed