सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Here the injured reached the hospital, there the thieves fled with the bike

Roorkee News: इधर घायल पहुंचे अस्पताल, उधर बाइक ले उड़े चोर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Here the injured reached the hospital, there the thieves fled with the bike
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है जहां सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के बजाय वाहन चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। मेरठ निवासी पीड़ित ने अब इस मामले में मंगलौर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos




मेरठ के गंगा नगर निवासी पुनीत अपने दो मित्रों, रंजीत और योगेश के साथ 16 फरवरी को हरिद्वार से मेरठ लौट रहे थे। शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच, मंगलौर के बिझौली गांव के पास पुल पर उनकी बाइक अचानक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था। दुर्घटना के वक्त बाइक मौके पर ही छूट गई थी। जब पीड़ित के परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर बाइक लेने पहुंचे तो वहां से वाहन गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला तो चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित पुनीत की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों की मदद से वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed