{"_id":"6a5296558dbe018d660c2098","slug":"if-sugarcane-payments-are-not-made-the-chief-ministers-residence-and-the-secretariat-will-be-besieged-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1016015-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (रोड़) की मासिक बैठक शनिवार को भगवानपुर तहसील परिसर में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन ने सरकार और इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि जल्द गन्ना भुगतान नहीं किया गया और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव किसान पंचायतें आयोजित कर आंदोलन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि किसान इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर गन्ना भुगतान लंबित है तो दूसरी ओर बिजली के भारी-भरकम बिलों का बोझ किसानों पर डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार, ऊर्जा निगम और जनप्रतिनिधियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पहले ही आगाह किया जा चुका है। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो सरकार को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं और किसानों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नहीं चेती तो हजारों ट्रैक्टरों के साथ किसान देहरादून पहुंचकर सचिवालय का घेराव करेंगे। प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी ने कहा कि संगठन गांव-गांव जाकर किसानों और मजदूरों को आंदोलन से जोड़ रहा है। बैठक के दौरान एसडीएम देवेंद्र सिंह और तहसीलदार दयाराम ने किसानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में आगामी दिनों में किसान पंचायतों के माध्यम से आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अनिल पुंडीर, प्रवीण कुशवाह, जावेद अली, रजत रोड़, साबिर मलिक, निर्मल सिंह, टीटू मलिक, देवी राम, वारिस अली और धूम सिंह आदि मौजूद रहे।