{"_id":"69e21bebce36a11db40a37c3","slug":"illegal-meat-shops-raided-two-arrested-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-153868-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अवैध मीट की दुकानों पर छापा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अवैध मीट की दुकानों पर छापा, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 98 किलो मांस बरामद, पुलिस ने करवाया नष्ट
मंगलौर। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को मंगलौर के मोहल्ला किला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध पशु कटान कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 98.76 किलो अवैध मांस, पशु के अवशेष के साथ कटान में प्रयोग उपकरण बरामद किए हैं। बरामद मांस को पशु चिकित्सक की मौजूदगी में आबादी से दूर ले जाकर नष्ट कराया गया। स्क्वाड के उपनिरीक्षक शरद सिंह को सूचना मिली कि एक टेंट हाउस के पास उस्मान और जुबैर अपनी दुकानों पर अवैध मांस बेच रहे हैं। कार्रवाई के दौरान उस्मान की दुकान से 70.08 किलो और जुबैर की दुकान से 28.68 किलो मांस मिला है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस्मान के घर पर ही पशु का कटान किया गया था। आधा-आधा मांस बांटकर दोनों अपनी दुकानों पर ग्राहकों को बेचने की तैयारी में थे। उस्मान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पुराना बिल भी दिखाया लेकिन दुकान में मौजूद मांस की मात्रा बिल से कहीं अधिक थी। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी, छुरी, चापड़ और तराजू-बाट भी कब्जे में लिए हैं। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. अमित पंवार ने मांस का परीक्षण कर नमूने लेकर लैब भेज दिए। खाद्य निरीक्षक कपिल देव ने लाइसेंस दिखाने का कहा जिसे आरोपी नहीं दिखा सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
Trending Videos