सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Problems due to a broken hand pump at Government Primary School Mohammadpur Buzurg

Roorkee News: राउप्रावि मोहम्मदपुर बुजुर्ग में हैंडपंप खराब होने से परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 17 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Problems due to a broken hand pump at Government Primary School Mohammadpur Buzurg
विज्ञापन
- प्राथमिक विद्यालय के नल से पेयजल की व्यवस्था कर रहे विद्यार्थी
Trending Videos




लक्सर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर बुजुर्ग में पेयजल के लिए लगा हैंडपंप खराब होने से विद्यार्थी और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में 85 छात्र - छात्राएं हैं। विद्यालय में पेयजल के लिए जल जीवन मिशन के तहत जल संयोजन दिया गया है लेकिन इससे निर्धारित समय पर ही जलापूर्ति होती है। ऐसे में विद्यालय में पेयजल के लिए जल निगम की ओर से हैंडपंप लगाया गया है। करीब एक सप्ताह पूर्व हैंडपंप खराब हो गया था जिससे विद्यार्थी और शिक्षकों को पेयजल की समस्या हो रही है। हैंडपंप खराब होने के कारण विद्यार्थी फिलहाल परिसर में ही स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगे नल से पानी लेकर लेकर आ रहे हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरपाल सिंह ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से छात्र - छात्राएं फिलहाल परिसर में प्राथमिकी विद्यालय के नल से पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं। विभाग को हैंडपंप खराब होने की जानकारी देते हुए पत्र भेजा गया है। हैंडपंप को दुरुस्त कराने का अनुरोध विभागीय अधिकारियों से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed