{"_id":"6a319c23568d9a5cb5087884","slug":"lover-turned-out-to-be-married-complaint-lodged-with-the-captain-roorkee-news-c-5-1-drn1027-997350-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शादीशुदा निकला प्रेमी, कप्तान से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शादीशुदा निकला प्रेमी, कप्तान से की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिहार की एक युवती ने पिरान कलियर क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में एसएसपी हरिद्वार को तहरीर देकर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व खुद के लिए सुरक्षा की मांग की है।
थाना सिटी मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि 2019 में उसकी मुलाकात कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका यौन शोषण करता रहा।
इस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे उसकी कुछ अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बना ली। कुछ समय बाद उसे पता चला कि आरोपी पहले से ही किसी अन्य युवती से शादी कर चुका है। धोखाधड़ी का अहसास होने पर जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंची तो वहां न्याय मिलने के बजाय उसके साथ युवक और उसके परिवार के लोगों ने जमकर मारपीट की। एक कमरे में बंद कर दिया और मामले को दबाने के लिए पैसों का लालच दिया।
विज्ञापन
जब वह नहीं मानी तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन एक समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए गए। आरोपी अब भी उन तस्वीरों और वीडियो के दम पर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दिव्येष उपाध्याय का कहना है कि पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने कई बार उसके साथ स्थानीय होटल में संबंध बनाए हैं। तहरीर पर जांच जारी है।