सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Minor neighbour raped in guest house after being drugged

Roorkee News: नशीला पदार्थ पिलाकर गेस्ट हाउस में नाबालिग पड़ोसन से दुष्कर्म

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Minor neighbour raped in guest house after being drugged
विज्ञापन
क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर पड़ोस की किशोरी को बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


कलियर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर एक गेस्ट हाउस में ले गया और वहां उसने किशोरी को कोई नशीला पदार्थ पिला दिया था। इससे वह बेसुध हालत में हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया। होश आने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डरी-सहमी किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed