{"_id":"69f5f082a6fd81f2380f5612","slug":"mlas-supporters-upset-over-video-uploaded-on-social-media-roorkee-news-c-5-1-drn1027-961015-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने से विधायक समर्थक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने से विधायक समर्थक नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर विधायक उमेश कुमार से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने से समर्थकों में रोष है। विधायक प्रतिनिधि ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विधायक प्रतिनिधि दीपक कुमार निवासी ग्राम केहड़ा कोतवाली लक्सर ने तहरीर देकर बताया कि वह खानपुर विधायक के प्रतिनिधि हैं। 27 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक गुर्जर चौपाल डिजिटल पेज पर एक भ्रामक वीडियो अपलोड किया गया। इसमें विधायक के खिलाफ वर्ष 2018 में दिल्ली उच्च न्यायालय में एक वाद लंबित होने की बात कही गई। दीपक ने तहरीर में बताया कि विधायक के खिलाफ ऐसा कोई मामला देश के किसी भी न्यायालय में लंबित नहीं है।
पोस्ट में जानबूझकर विधायक का अपमान कर भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया। इस कृत्य से उत्तराखंड की जनता की भावनाएं आहत हुईं हैं। विधायक प्रतिनिधि ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos