फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal team attempting to secure possession surrounded

Roorkee News: कब्जा दिलाने गई निगम की टीम को घेरा

Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Municipal team attempting to secure possession surrounded
सिविल लाइंस स्थित नगर निगम की दुकान को उसके वास्तविक मालिक को कब्जा दिलाने के लिए पहुंची टीम को लोगों ने घेर लिया। बताया जा रहा है कार्रवाई का विरोध कर रहे व्यक्ति ने भीम के कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में बुला लिया। मामला बिगड़ने के बाद टीम बिना बिना कार्रवाई बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

रुड़की निवासी परमानंद को नगर निगम ने करीब 30 साल पहले किराये पर दुकान आवंटित की थी। कई सालों से इस पर उनके भाई भूपेंद्र का कब्जा था। एक साल पहले इस दुकान को एक किसान नेता को बेच दिए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद निगम ने किसान नेता पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस पर किसान नेता ने पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ लिया। अब नगर निगम के रिकाॅर्ड में दर्ज दुकान का मूल स्वामी परमानंद अपने भाई भूपेंद्र से कब्जा दिलाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने जांच समिति का गठन किया था। जांच समिति ने परमानंद को दुकान का कब्जा दिलाने की सिफारिश की थी। इसी बीच भूपेंद्र कोर्ट में चले गए लेकिन स्थगन आदेश नहीं मिला। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने स्थगन आदेश नहीं मिलने के स्थिति में सोमवार को नगर निगम की टीम को दुकान का कब्जा हटाकर परामनंद को सौंपे जोन के आदेश दिए। इस पर निगम की टीम जैसे ही दुकान पर पहुंची। वहां पहले से ही भूपेंद्र और उसके पक्ष के लोग और भीम आर्मी के लोग मौजूद थे। भूपेेंद्र का कहना था कि यह उनका और उनके भाई के बीच का विवाद है जबकि निगम जबरन दुकान पर कब्जा दिलाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान भीड़ ने टीम को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला कई दिनों से चर्चा में है। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने भी इस मामले की जानकारी ली थी। एक पक्ष कोर्ट भी चला गया है। बावजूद इसके निगम अधिकारियों ने इसे हल्के में लिया और बिना पुलिस सुरक्षा के टीम मौके पर पहुंच गई।


नगर निगम की टीम मूल आवंटी परमानंद को कब्जा दिलाने गई थी। कर अधीक्षक भी मौके पर थे। दूसरे पक्ष ने उन्हें घेर लिया और भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी विरोध में पहुंच गए। हंगामे के कारण टीम को लौटना पड़ा। अब पुलिस की सहायता से नियमानुसार कब्जा दिलाया जाएगा।- गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed