सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   New transformer not yet operational even after 20 days

Roorkee News: 20 दिन बाद भी शुरू नहीं हुआ नया ट्रांसफार्मर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
New transformer not yet operational even after 20 days
विज्ञापन
फतवा गांव में अतिरिक्त बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 20 दिन बाद भी चालू नहीं हो सका है। इससे गांव में पहले से संचालित ट्रांसफार्मर पर अधिक भार पड़ रहा है और उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से जल्द नए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।


गांव के करीब 300 घरों में लंबे समय से एक ही 100 केवीए ट्रांसफार्मर के जरिये बिजली आपूर्ति की जा रही है। अधिक लोड के कारण यह ट्रांसफार्मर अक्सर फुंक जाता है जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण कई सालों से गांव में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर ऊर्जा निगम ने 28 मई 2026 को गांव में 100 केवीए का एक और ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसकी लाइन भी तैयार कर दी हालांकि करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण अमित कुमार, सोनू, गुरदीप सिंह, शौकीन अली, इशम सिंह कश्यप, सुरेंद्र सिंह और सोमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण नया ट्रांसफार्मर शोपीस बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पुराने ट्रांसफार्मर पर लगातार बढ़ते लोड के कारण उसके खराब होने की हर वक्त आशंका बनी रहती है। यदि समय रहते नए ट्रांसफार्मर को चालू नहीं किया गया तो पूरे गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। रायसी बिजलीघर के एसडीओ विवेक गुप्ता ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed