सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Nine bighas of college land sold by forming a fake management committee; FIR filed against 13 people

Roorkee News: फर्जी प्रबंध समिति बनाकर कॉलेज की नौ बीघा जमीन बेची, 13 पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Mar 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Nine bighas of college land sold by forming a fake management committee; FIR filed against 13 people
विज्ञापन
- भगवानपुर के बीडी इंटर कॉलेज की जमीन टोल प्लाजा के पास बेचे जाने का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
Trending Videos

- डीएम की ओर से गठित जांच समिति ने भी पक्षकारों के दर्ज कराए बयान
भगवानपुर। कस्बा स्थित बीडी इंटर कॉलेज की नौ बीघा जमीन को फर्जी प्रबंध समिति बनाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने फर्जी समिति के अध्यक्ष समेत 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, इस मामले में डीएम की ओर से गठित जांच समिति ने भी पक्षकारों के बयान दर्ज कराए हैं।
चुड़ियाला गांव निवासी सुधीर त्यागी ने भगवानपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था भगवानपुर का आजीवन सदस्य है। आरोप है कि दुष्यंत त्यागी ने बीडी इंटर कॉलेज के नाम पर फर्जी दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था की प्रबंध समिति बना ली और उसमें फर्जी सदस्यों को शामिल कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने टोल प्लाजा के पास स्थित कॉलेज की करीब नौ बीघा जमीन को अवैध तरीके से बेच दिया। मामले की जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता ने अपने स्तर से जांच कराई जिसमें आरोप सही पाए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस ने दुष्यंत त्यागी सहित 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की ओर से एसडीएम डीएस नेगी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। इसके तहत सदस्यों ने एसडीएम को दिए बयान में कहा कि वे इस पूरी प्रक्रिया के खिलाफ हैं और जमीन को वापस कॉलेज के नाम दर्ज कराने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed