सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Water is everyone's right, ensuring equitable distribution is essential

Roorkee News: जल सबका अधिकार, समान वितरण सुनिश्चित करना जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Mar 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Water is everyone's right, ensuring equitable distribution is essential
विज्ञापन
- आईआईटी में विश्व जल दिवस पर संगोष्ठी, जल और लैंगिक समानता पर जोर
Trending Videos

रुड़की। दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) रुड़की लोकल सेंटर की ओर से आईआईटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने जल और लैंगिक समानता विषय पर व्याख्यान देते हुए जल के महत्व, समान पहुंच और सतत विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल सबका अधिकार है और इसके संरक्षण के साथ समान वितरण सुनिश्चित करना आवश्यक है।बताया कि जल की कमी का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं और लड़कियों पर पड़ता है, जिन्हें पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनके शिक्षा और जीवन पर असर पड़ता है। साथ ही सुरक्षित स्वच्छता सुविधाओं की कमी भी एक बड़ी चुनौती है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अंशुल यादव ने किया, जबकि अंत में मानद सचिव डॉ. सोजू ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सेंटर के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने सभी कॉर्पोरेट सदस्यों और विशेषज्ञों का अभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed