{"_id":"69835886f48ce413f301dbbc","slug":"officials-took-to-the-streets-with-a-jcb-machine-to-take-action-against-encroachments-roorkee-news-c-5-1-drn1027-894152-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी लेकर सड़क पर उतरे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी लेकर सड़क पर उतरे अधिकारी
विज्ञापन
रेल ओवर ब्रिज के नीचे अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त करते कर्मचारी ( संवाद )
विज्ञापन
नगर में हाईवे पर हुए अतिक्रमण पर नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को पालिका के अधिकारी जेसीबी के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान हाईवे पर रखे गए सामान को जब्त कर लिया गया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया।
नगर में हाईवे के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के कारण हादसों का भी खतरा बना हुआ है। इसी को लेकर बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल के नेतृत्व में पालिका प्रशासन की ओर से नगर के गोवर्धनपुर मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जेसीबी के साथ सड़क पर उतरी टीम ने हाईवे किनारे पड़े पुराने स्टॉल, रेहड़ी आदि सामान को जब्त कर लिया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया। पालिका प्रशासन की कार्रवाई को देखते ही अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने सड़क पर रखा अपना सामान आदि उठाकर दुकानों के भीतर रख लिया है। सड़क पर खड़े रहने वाले रेहड़ी फड़ वाले भी इधर-उधर हो गए।
अधिकारियों ने दुकानदारों को दुकानों के बाहर हाईवे पर सामान नहीं रखने और अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यातायात बाधित न हो इसके लिए दुकानदारों को मार्ग पर सामान आदि नहीं रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में अजय नारायण खाती, मोहम्मद गुलशनव्वर, योगेश कुमार, सुरेंद्र झा, मोनू कुमार सहित पालिका के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
Trending Videos