फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Old record of auction numbers missing

Roorkee News: नीलामी नंबरों का पुराना रिकॉर्ड गायब

Wed, 08 Jul 2026 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Old record of auction numbers missing
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में वाहनों के पसंदीदा और वीआईपी पंजीकरण नंबरों की नीलामी से जुड़े पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध न होने से कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ रहा है। अधिकारियों को पूर्व में हुई नीलामियों का विवरण जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे यह पता लगाना भी मुश्किल हो गया है कि पिछले कुछ महीनों में कितने वीआईपी नंबर कितनी राशि में नीलाम हुए। वेबसाइट के एक मॉड्यूल में कुछ तकनीकी खामी बताई जा रही है।
विज्ञापन

आरटीओ में प्रत्येक माह दो बार वाहनों के आकर्षक और वीआईपी पंजीकरण नंबरों की नीलामी की जाती है। इन नंबरों को लेने के लिए वाहन स्वामियों के बीच प्रतिस्पर्धा रहती है और कई नंबर ऊंची बोली पर बिकते हैं। ऐसे में पुराने रिकॉर्ड की जरूरत अक्सर पड़ती है लेकिन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने से संबंधित जानकारी निकालने में समय लग रहा है। एआरटीओ (प्रशासन) जितेंद्र चंद बहादुर ने बताया कि ऑनलाइन पुराने नंबर नीलामी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ दिक्कतें जरूर आ रही हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अभिलेखों और सूचनाओं के आधार पर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है जिससे कार्यालय का कार्य प्रभावित न हो। आफिस से भी एक मेल समाधान के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed