{"_id":"69f34a541ca6b81d3a07b2fc","slug":"pilgrims-pray-for-prosperity-at-shrines-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-154464-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दरगाहों पर जायरीनों ने मांगी खुशहाली की दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दरगाहों पर जायरीनों ने मांगी खुशहाली की दुआएं
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से लेकर देर शाम तक जायरीनों को कलियर क्षेत्र में झेलना पड़ा जाम
पिरान कलियर। जुमेरात पर दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब पर अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दरगाहों पर जायरीनों का पहुंचना शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। दूर-दराज के जिलों और राज्यों से आए जायरीनों ने दरगाहों पर चादर चढ़ाई और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत विभिन्न जगहों से बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे। इस दौरान दरगाह साबिर पाक में जायरीनों की कतारें लगी रहीं। दरगाह परिसर, पीपल चौक और मुख्य बाजारों में दिनभर भीड़ का दबाव बना रहा। वहीं सोहलपुर मार्ग पर अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सड़क पर लगे लंबे जाम के कारण जायरीनों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा व सुबह से लेकर देर शाम तक जाम में फंसे रहे। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए दरगाह परिसर और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। भीड़ के चलते कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई।
Trending Videos