फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Prahladpur-Hastmauli road in a dilapidated state for two years

Roorkee News: दो साल से खस्ताहाल पड़ा प्रहलादपुर-हस्तमौली मार्ग

Mon, 06 Jul 2026 05:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Prahladpur-Hastmauli road in a dilapidated state for two years
प्रह्लादपुर से हस्तमौली होते हुए उत्तर प्रदेश के पुरकाजी क्षेत्र को जोड़ने वाला करीब आठ किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग पिछले दो वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रहलादपुर, शाहपुर, हस्तमौली, मदारपुर, आलमपुरा सहित उत्तर प्रदेश के बढीवाला, दादूपुर, धूमनपुरी और शेरपुर समेत कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर वे दस से अधिक बार लोक निर्माण विभाग और तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और किसानों पर पड़ रहा है। स्कूल वाहन, साइकिल सवार छात्र और अन्य वाहन चालक आए दिन परेशानी झेल रहे हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग लक्सर के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव पहले भेजा गया था लेकिन उसे स्वीकृति नहीं मिल सकी। अब दोबारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed