फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Queues formed at Shiva temples on the first Monday of the month of Shravan

Roorkee News: श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिवालयों में लगीं कतारें

Mon, 03 Aug 2026 04:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Queues formed at Shiva temples on the first Monday of the month of Shravan
खानपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतार लग गई थी। खानपुर के महाभारतकालीन जटाशंकर महादेव मंदिर और प्रहलादपुर श्री दुर्गा माता शिव हनुमान मंदिर में दोपहर तक यह सिलसिला चलता रहा। हरिद्वार में भी कांवड़ मेला जोर-शोर से चल रहा है। वहीं श्रावण मास का पहला सोमवार होने के कारण सुबह से ही क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की लंबी कतार लग गई थी। खानपुर के महाभारतकालीन जटाशंकर महादेव मंदिर की ऐतिहासिक मान्यता के कारण भक्तों की भीड़ से लगभग 100 मीटर तक लंबी कतार लग गई। वहीं प्रह्लालादपुर के श्री दुर्गा मां शिव हनुमान मंदिर पर भी भक्तों की कतार सुबह 4 बजे से लग गई थी। खानपुर के महाभारतकालीन जटाशंकर महादेव मंदिर के पुजारी शंकर दास ने बताया कि मान्यता है कि श्रावण मास में भगवान शिव धरती पर आते हैं और पूरा महीना पृथ्वी पर उनका ही राज रहता है। अपराह्न दो बजे तक महाभारतकालीन जटाशंकर महादेव मंदिर और प्रहलादपुर के श्री दुर्गा मां शिव हनुमान मंदिर में जलाभिषेक करने का सिलसिला जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed