{"_id":"69b5a961a1b0a1758506069d","slug":"remains-of-stolen-cattle-found-in-field-fir-lodged-roorkee-news-c-5-1-drn1027-921879-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चोरी पशु के अवशेष खेत में मिले, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चोरी पशु के अवशेष खेत में मिले, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलकपुरी गांव से चोरी हुए संरक्षित पशु के अवशेष खेत में मिले। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के तिलकपुरी गांव निवासी ग्रामीण सुरेश ने कृषि कार्य के लिए पशु रखे हैं। सुरेश के अनुसार, 11 मार्च को रात के समय उनकी पशुशाला से संरक्षित पशु चोरी हो गया था। अगले दिन सुबह उन्हें पशु के चोरी होने का पता लगा। तलाश के बावजूद पशु नहीं मिलने पर उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। वह पशु की तलाश कर रहे थे। इस बीच शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के पास खेत में एक पशु के अवशेष पड़े होने की जानकारी दी।
उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह उनके पशु के अवशेष थे। जानकारी पर ग्रामीण और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos