{"_id":"69ef6452898e001b1008be99","slug":"rented-jcb-not-returned-even-after-a-year-roorkee-news-c-5-1-drn1027-956994-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किराए पर ली जेसीबी एक साल बाद भी नहीं लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किराए पर ली जेसीबी एक साल बाद भी नहीं लौटाई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने किराए पर ली गई जेसीबी को वापस करने से इन्कार कर दिया। जेसीबी स्वामी अवनीश ने देहरादून निवासी आरोपी राजकुमार के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के रायसी गांव निवासी अवनीश ने तहरीर में बताया कि राजकुमार निवासी ग्राम कपूरी जनपद सहारनपुर हाल निवासी कारगी देहरादून के साथ उनकी जान-पहचान है। उनके पास एक जेसीबी मशीन है। 15 अप्रैल 2025 को राजकुमार निजी कार्य के लिए उनकी जेसीबी मशीन लेकर गया था। कुछ समय के बाद उन्होंने जेसीबी वापस करने के लिए कहा तो आरोपी ने बहाना बनाकर टाल दिया। इसके बाद भी कई महीने का समय बीतने पर उन्होंने जेसीबी और किराया देने को कहा तो आरोपी ने जेसीबी वापस करने व किराया देने से साफ इन्कार कर दिया। आरोपी ने जेसीबी वापस मांगने पर उल्टा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos