{"_id":"6a4b9d963b9f2f27bc02e8aa","slug":"risk-of-accidents-due-to-bushes-around-the-transformer-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1011283-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रांसफार्मर के चारों ओर झाड़ियों से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रांसफार्मर के चारों ओर झाड़ियों से हादसे का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपली गांव को बिजली आपूर्ति देने वाले ट्रांसफार्मर के आसपास उगी झाड़ियां ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनी हुईं हैं। लक्सर-हरिद्वार मार्ग और गांव के संपर्क मार्ग के किनारे स्थित इस ट्रांसफार्मर के चारों ओर ऊर्जा निगम की ओर से सुरक्षा जाल लगाया गया है लेकिन उसके भीतर घास और बेलें तेजी से फैल रही हैं। कुछ बेलें ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई हैं जिससे बरसात के मौसम में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान नमी के कारण करंट घास और बेलों के माध्यम से सुरक्षा जाल तक पहुंच सकता है। ऐसे में वहां से गुजरने वाले हादसे का शिकार हो सकते हैं। साथ ही विद्युत उपकरणों में खराबी आने और आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीण राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सतीश कुमार, इलमचंद, लक्ष्मीचंद और सतपाल ने बताया कि वे लंबे समय से ऊर्जा निगम के अधिकारियों से सुरक्षा जाल के भीतर उगी घास और झाड़ियों की सफाई कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो गंभीर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में लक्सर ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के आसपास समय-समय पर सफाई कराई जाती है। यदि पीपली गांव के ट्रांसफार्मर के सुरक्षा जाल के भीतर झाड़-झंखाड़ उगी हुई है तो उसे शीघ्र साफ कराने के निर्देश दिए जाएंगे।