{"_id":"69f3416582946750d8017a6a","slug":"rrr-center-inaugurated-benefits-to-the-needy-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-154459-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आरआरआर सेंटर का शुभांरंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आरआरआर सेंटर का शुभांरंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंगलौर नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
मंगलौर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद मंगलौर में बृहस्पतिवार को आरआरआर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) सेंटर का उद्घाटन किया गया। पालिकाध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया और नागरिकों से इस पहल में सहयोग की अपील की। नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित इस सेंटर पर कोई भी व्यक्ति अपने पुराने कपड़े, जूते, किताबें व अन्य अनुपयोगी सामान दान कर सकता है जिसे जरूरतमंदों को निशुल्क वितरित किया जाएगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और ईओ सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं सामग्री दान कर केंद्र की शुरुआत की। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि सेंटर प्रत्येक कार्यदिवस को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। दानदाता अपने सामान की एंट्री कराकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। आरआरआर सेंटर खोलने का उद्देश्य कचरा कम करने और समाज के अभावग्रस्त लोगों की मदद करना हैं। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह, वरिष्ठ सहायक दीपक शर्मा, वसीम अब्बासी सहित पालिका स्टाफ और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Trending Videos