{"_id":"6a5bc3e974e79c16660d4727","slug":"salon-operator-beaten-up-and-premises-vandalized-after-intruders-barged-in-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1021536-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सैलून में घुसकर संचालक को पीटा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सैलून में घुसकर संचालक को पीटा, तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक सैलून संचालक पर जानलेवा हमला करने और दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
माधोपुर हजरतपुर निवासी शाकिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र साहिल रामनगर स्थित चंद्रशेखर स्कूल के पास अपनी सैलून की दुकान चलाता है। आरोप है कि 15 जुलाई को रात करीब नौ बजे आस मोहम्मद उर्फ मंगता निवासी माधोपुर हजरतपुर अपने छह साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा था।
आशंका है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने साहिल पर लोहे की रॉड, पंच और अन्य हथियारों से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर आस मोहम्मद उर्फ मंगता, गुलशनव्वर उर्फ मोनू और समीर समेत छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।