{"_id":"6a5bc4b1eb45de330903a300","slug":"transport-nagar-to-be-built-in-roorkee-haridwar-chaudhary-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1021537-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की-हरिद्वार में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की-हरिद्वार में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर : चौधरी
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती के उद्योग संवाद एवं सम्मान समारोह में मौजूद कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, प्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु उद्योग भारती उत्तराखंड की रुड़की नगर एवं सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) इकाइयों की ओर से में आयोजित उद्योग संवाद एवं सम्मान समारोह में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों और संभावित समाधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में 200 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा मौजूद रहे। उद्योग मंत्री ने उद्यमियों की समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा। इसके बाद उद्योगों से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की-हरिद्वार क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ परिवहन व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित होगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रुड़की नगर इकाई के जिलाध्यक्ष केतन भारद्वाज ने विभिन्न औद्योगिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महापौर अनीता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी, सिडकुल के रीजनल मैनेजर कमल किशोर एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी कैलाश मेलाना ने भगवानपुर क्षेत्र में लघु उद्योग भारती की नई इकाइयों भगवानपुर एवं रुड़की ग्रामीण के गठन की घोषणा की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिजय सिंह तोमर ने कहा कि ऐसे आयोजन उद्योग, उद्यमी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में सिडकुल इकाई के जिलाध्यक्ष मनोज गौतम ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।