फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Strict stance on power cuts; get every update on WhatsApp groups now

Roorkee News: बिजली कटौती पर सख्ती, हर अपडेट अब व्हाट्सएप ग्रुप पर

Sat, 18 Jul 2026 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Strict stance on power cuts; get every update on WhatsApp groups now
बिजली कटौती पर काम करने की लेटलतीफी या लापरवाही अब नहीं चल पाएगी। मंडल में बिजली आपूर्ति से जुड़ी हर बाधा और पावर कट की सूचना तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाएगी। इसके लिए बिजलीघरों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जा रहा है। ग्रुप में बिजली जाने का कारण, आपूर्ति बहाल होने का समय और संबंधित अपडेट तत्काल उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अनुसार बिजली गुल होने के बाद सूचना जारी करने और आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों की ओर से लिए गए समय का रिकॉर्ड रखा जाएगा। रिस्पांस टाइम के आधार पर कार्य क्षमता का मूल्यांकन होगा और बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आपको बता दे कि शहर और देहात क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार हो रही बिजली कटौती, विशेषकर रात के समय, उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

बार-बार बिजली गुल होने से आम लोगों के साथ किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान संगठनों और उपभोक्ताओं ने कई बार बिजली कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन और हंगामा भी किया है। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर उसकी सूचना तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाएगी। पूरी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सही जानकारी मिल सके और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed