{"_id":"6a5296cddfcbcb71a903e6c1","slug":"school-bus-veers-off-the-road-after-going-out-of-control-children-safe-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1016017-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी स्कूल बस, बच्चे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी स्कूल बस, बच्चे सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायसी क्षेत्र में बच्चों को लेने गई स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया। बस में सवार 10 से अधिक बच्चे सकुशल बाहर आ गए।
लक्सर स्थित एक निजी स्कूल प्रबंधन ने नगर और देहात क्षेत्र के लिए बसें लगाई हैं। शनिवार सुबह भी स्कूल की एक बस रायसी क्षेत्र में बच्चों को लाने के लिए निकली थी। बहालपुरी गांव से बच्चों को बैठाने के बाद बस जब डूंगरपुर गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। बस का एक हिस्सा सड़क किनारे खेत में झुक गया। गनीमत रही कि चालक ने बस को नियंत्रित कर लिया और बस पलटने से बच गई। इस दौरान बस में सवार बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के ग्र्रामीण भी मौके पर आ गए। बच्चों को सकुशल बाहर निकाला गया।