फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Schools scheduled for SIR hearings will remain open even during the Kanwar holiday

Roorkee News: कांवड़ अवकाश में भी खुलेंगे एसआईआर सुनवाई वाले विद्यालय

Thu, 30 Jul 2026 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Schools scheduled for SIR hearings will remain open even during the Kanwar holiday
कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासनिक कार्यों में बाधा न आए इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने आदेश जारी कर कहा कि कांवड़ अवकाश के दौरान भी जिन विद्यालयों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) एवं मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों की सुनवाई प्रस्तावित है वे सभी विद्यालय प्रतिदिन खुले रहेंगे। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी एवं उपखंड शिक्षा अधिकारी नारसन को निर्देश दिए गए हैं कि उनके क्षेत्र के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं जहां मतदान केंद्र स्थापित हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि में कोई भी शिक्षक या कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। केवल विशेष परिस्थिति में सक्षम अधिकारी की अनुमति से ही मुख्यालय छोड़ा जा सकेगा। सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर एसआईआर की सुनवाई सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed