फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sit-in by villagers plagued by waterlogging postponed

Roorkee News: जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों का धरना स्थगित

Tue, 07 Jul 2026 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sit-in by villagers plagued by waterlogging postponed
मुंडलाना गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना भाजपा नेताओं के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


गांव में जलभराव की गंभीर समस्या के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी अनदेखी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गत दिवस अपर तहसीलदार शुभांगनी ने भी मौके का निरीक्षण किया था लेकिन ठोस समाधान न मिलने पर ग्रामीणों ने आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी कविन्द्र सिंह और भाजपा मंडलाध्यक्ष मनोज चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया। नेताओं के ठोस भरोसे के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। धरने की समाप्ति के बाद सभी ग्रामीण अपने घरों को लौट गए। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे नेताओं के वादे पर भरोसा कर रहे हैं लेकिन यदि निर्धारित समय के भीतर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता है तो वे दोबारा प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed