फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teacher posted at the teacher-less Bhangedi Pratham Primary School

Roorkee News: शिक्षक विहीन भंगेड़ी प्रथम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक तैनात

Thu, 30 Jul 2026 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Teacher posted at the teacher-less Bhangedi Pratham Primary School
राजकीय प्राथमिक विद्यालय भंगेड़ी प्रथम की स्थिति शिक्षक विहीन को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अस्थायी व्यवस्था के तहत एक शिक्षक की तैनाती कर दी है। सत्रांत लाभ पर कार्यरत शिक्षक के निधन के बाद विद्यालय पूरी तरह शिक्षक विहीन हो गया था। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए खंड शिक्षा रुड़की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन


बता दें कि विद्यालय में पहले सत्रांत लाभ के तहत एक शिक्षक कार्यरत थे। उनके निधन के बाद विद्यालय में कोई भी शिक्षक नहीं बचा था। ऐसे में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं संचालित न होना का डर सताने लगा था। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए खंड शिक्षा कार्यालय रुड़की की ओर से शिक्षा विभाग से तत्काल शिक्षक भेजने की मांग की थी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निकटवर्ती विद्यालय से एक शिक्षक को भंगेड़ी प्रथम प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह तैनाती वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में की गई है ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो और विद्यालय का संचालन नियमित रूप से हो सके। छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षक की तैनाती पर राहत जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि अस्थायी व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है लेकिन विद्यालय में स्थायी शिक्षक की नियुक्ति आवश्यक है। उन्होंने विभाग से जल्द नियमित शिक्षक की तैनाती करने की मांग की है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत जल्द स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। जहां शिक्षकों की कमी बनी हुई है वहां प्राथमिकता के आधार पर शिक्षक भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed