{"_id":"6a32de299281f97adb07c44c","slug":"the-child-help-desk-reunited-five-innocent-children-with-their-families-roorkee-news-c-5-1-drn1027-998100-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चाइल्ड हेल्प डेस्क ने पांच मासूमों को परिवार से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चाइल्ड हेल्प डेस्क ने पांच मासूमों को परिवार से मिलवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर और कलियर क्षेत्र में पांच बच्चों को चाइल्ड हेल्प डेस्क ने ढूंढकर उन्हें परिजनों के संरक्षण में दे दिया। पिछले कुछ दिनों से चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। पीड़ित परिवारों ने डेस्क की टीम में शामिल निर्मल सैनी, लोकेश सैनी, आदित्यक कुमार, मो. अजीम, सागर, हुसैन गोरी, रेशमा और मुस्कान बानो का आभार व्यक्त किया है।
बुधवार को रुड़की बस अड्ढे पर चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम ने एक युवक और युवती को काफी परेशान स्थिति में देखा। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर दोनों को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया। दोनों बच्चों ने बताया कि वह परिवार से नाराज होकर दिल्ली से रुड़की पहुंचे हैं। इसके बाद पीड़ित परिवार और दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद दोनों बच्चों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है की युवती की दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज थी। वहीं दूसरी घटना कलियर क्षेत्र में हुई। यहां पर मुरादाबाद की तीन लड़कियां अपने परिवार से नाराज होकर कलियर क्षेत्र में पहुंच गईं थीं। यहां टीम ने इन तीनों ही नाबालिग बच्चियों को सकुशल ढूंढ कर परिवार को सौंप दिया।
नेपाल के बच्चे को परिवार से मिलवाया
कलियर की टीम ने लावारिस हालत में अपने परिवार से बिछड़े नौ साल के बच्चे को परिवार से मिलवाया गया। हेल्प डेस्क के कर्मचारियों ने बताया कि नेपाल का रहने वाला नौ साल का बच्चा अपने परिवार के साथ जियारत के लिए दरगाह आया था। इस बीच वह परिवार से बच्चे बिछड़ गया। उसको ढूंढकर उसके परिवार के हवाला किया गया।