सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The issue of land measurement dominated the Tehsil Day

Roorkee News: तहसील दिवस में छाया रहा जमीनों के पैमाइश का मुद्दा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
The issue of land measurement dominated the Tehsil Day
विज्ञापन
मंगलवार को तहसील दिवस में जमीनों की पैमाइश का मुद्दा छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्र में भूमि पर अतिक्रमण और पैमाइश से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष दर्ज कराई गईं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। तहसील दिवस में जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
Trending Videos




लक्सर तहसील सभागार में एसडीएम सौरभ असवाल ने आमजन की शिकायत और समस्याएं सुनीं। देहात क्षेत्र में चकमार्ग पर हुए अतिक्रमण, जमीनों पर अतिक्रमण और भूमि की पैमाइश से संबंधित लंबित मामलों को लेकर ग्रामीणों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इसके अलावा जलनिकासी की समस्या, नए राशनकार्ड बनाए जाने, राशनकार्ड में नाम जोड़े जाने से संबंधित मामले भी अधिकारियों के सामने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम सौरभ असवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत या समस्या का समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एक बार दर्ज हो चुकी शिकायत दोबारा नहीं आए अधिकारी इसका ध्यान रखते हुए जांच कर उचित निस्तारण करें। एसडीएम ने बताया कि तहसील दिवस पर 63 शिकायत और समस्याएं दर्ज कराई गई हैं।

इनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया है। इस दौरान सीओ देंवेंद्र सिंह नेगी, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, जिला विकास अधिकारी वेद्रपकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, नोडल अधिकारी स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग, तहसीलदार सचिन कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद, सीडीपीओ सुधा त्रिपाठी, सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed