सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike falls on Ganga Canal track, father dies, son seriously injured

Roorkee News: गंगनहर पटरी पर बाइक गिरी, पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike falls on Ganga Canal track, father dies, son seriously injured
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर स्थित स्टील फैक्टरी के पास मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर गिरी बाइक में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos


मंगलवार दोपहर एक बाइक गंगनहर पटरी से गुजर रही थी। जैसे ही बाइक मंगलौर क्षेत्र में स्टील फैक्टरी के पास पहुंची वह अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 48 वर्षीय अनिल कुमार, निवासी शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ सवार 24 वर्षीय पुत्र वंश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वंश को तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed