सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Threatened to harm the child if the ransom of Rs 20 lakh was not paid

Roorkee News: 20 लाख की रंगदारी न देने पर बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Threatened to harm the child if the ransom of Rs 20 lakh was not paid
विज्ञापन
क्षेत्र के फतवा गांव निवासी एक व्यक्ति को फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और इसकी जानकारी किसी को देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर मामले की जांच कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
Trending Videos


फतवा गांव निवासी हर्षप्रीत ने दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल की शाम करीब 6 बजकर 33 मिनट पर उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने 20 लाख रुपये देने की मांग की। फोन करने वाले ने कहा कि वह चार दिन बाद दोबारा कॉल करेगा और एक अकाउंट नंबर देगा जिसमें रकम ट्रांसफर करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, जब उसने रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके बच्चे के स्कूल जाने और वापस घर आने का समय भी बताकर परिवार को डराने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस को सूचना देने पर भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। हर्षप्रीत ने तहरीर में बताया कि उसके घर तक जाने वाला रास्ता सुनसान क्षेत्र से होकर गुजरता है जिससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed