सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Traffic jam in Mangalore on Buddha Purnima, Delhi-Haridwar highway comes to a halt

Roorkee News: बुद्ध पूर्णिमा पर मंगलौर में लगा जाम, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर यातायात ठप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Mangalore on Buddha Purnima, Delhi-Haridwar highway comes to a halt
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के कारण शुक्रवार को मंगलौर स्थित दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम लगने से घंटों यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। गुड़ मंडी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर और श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण कई किमी लंबा जाम लग गया। यातायात प्रभावित होने से कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर को सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालना पड़ा।
Trending Videos




शुक्रवार को सुबह से ही हरिद्वार जाने वाले वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं थीं। फ्लाईओवर निर्माण के कारण सड़क संकरी होने से वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते वाहनों के पहिए थम गए। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग यात्री बेहाल नजर आए। जाम की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने खुद कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डिवाइडर के पास गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे यातायात को सामान्य कराया। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण और पर्व के कारण हाईवे पर दबाव अधिक था। पुलिसकर्मियों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। यातायात को सुचारु करा दिया गया है। वापसी के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए गुड़ मंडी और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed