सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two quintals of banned meat recovered, five accused absconding

Roorkee News: दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद, पांच आरोपी फरार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Two quintals of banned meat recovered, five accused absconding
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ग्राम अकबरपुर ढाढेकी में कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस के छापे के दौरान पांच आरोपी गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे।
Trending Videos




बुधवार देर रात को उपनिरीक्षक संजय पूनिया और वीरपाल सिंह नेगी की टीम गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाहिद के ट्यूबवेल के पास स्थित खेतों में दबिश दी। पुलिस को देखते ही गोकशी कर रहे आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया लेकिन गन्ने व गेहूं की फसल अधिक होने के कारण वे हत्थे नहीं चढ़े। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में मांस के अलावा तीन छुरियां, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सिंह ने मौके पर पहुंचकर मांस की पुष्टि की। इसके बाद नमूने लेकर अवशेषों को गड्ढे में दबाकर नष्ट कराया गया। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed