{"_id":"69d3a76c853555c43b0007b1","slug":"two-warrants-arrested-under-operation-prahar-roorkee-news-c-5-1-drn1027-939473-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ऑपरेशन प्रहार के तहत दो वारंटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ऑपरेशन प्रहार के तहत दो वारंटी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। कलियर पुलिस ने बिजली चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कार्रवाई करते हुए मुर्करम निवासी रहमतपुर थाना पिरान कलियर, हाल पता बेलड़ा, शामली उत्तर प्रदेश और गुफरान अली निवासी मीरपुर कोतवाली रानीपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और इनके खिलाफ वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
Trending Videos