सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mangalore police nab a cunning thief

Roorkee News: मंगलौर पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Mangalore police nab a cunning thief
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस ने साइकिल सवार से लूटपाट करने वाले एक शातिर बदमाश को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने क्षेत्र में चोरी की कई अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूल की है।
Trending Videos




शनिवार शाम को पुराना मंगलौर नहर पुल के पास साइकिल सवार श्याम कुमार के साथ तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने तत्काल एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आलोक उर्फ मीठा निवासी ग्राम नजरपुरा थाना मंगलौर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में कई वारदातें की हैं जिसमें 25 फरवरी को ग्राम थिथकी में हुई चोरी भी शामिल है।



पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 520 रुपये, घटना में प्रयुक्त एक चाकू, पीड़ित का आधार कार्ड और तांबे के तीन किलो तार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही कोतवाली मंगलौर में गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 12 से अधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed