सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Missing girl found near Imam Saheb Dargah complex

Roorkee News: इमाम साहब दरगाह परिसर के पास मिली लापता बच्ची

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Missing girl found near Imam Saheb Dargah complex
विज्ञापन
थाना क्षेत्र से अगवा नाबालिग बच्ची की कलियर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos




सद्दीक निवासी फतेहगंज बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी पीठ बाजार पिरान कलियर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चार अप्रैल को उसकी नाबालिग पुत्री घर से सामान लेने दुकान गई थी और वापस नहीं आई। आसपास में काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का सहारा लेते हुए बच्ची के हुलिए और फोटोग्राफ के आधार पर क्षेत्र में व्यापक पूछताछ की। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने 24 घंटे में इमाम साहब दरगाह परिसर के पास से बच्ची की सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने कलियर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed