फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Welcome to the newly appointed state officials of Congress

Roorkee News: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत

Sun, 09 Aug 2026 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the newly appointed state officials of Congress
रुड़की। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार के कार्यालय पर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश हाईकमान के फैसले की सराहना करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

सेठपाल परमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन के विस्तार से पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारी लंबे समय से कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे हैं। लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के मामलों के कारण युवाओं और उनके अभिभावकों में सरकार के प्रति नाराजगी है। प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों को खत्म कर युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य ने कहा कि किसान, मजदूर और छोटे कारोबारी भी सरकार की नीतियों से परेशान है। प्रणय प्रताप सिंह ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति ने दावा किया कि 2027 में उत्तराखंड से भाजपा की विदाई होगी। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, श्रवण गोस्वामी, सुशील यादव, सचिन सोनकर, कमलेश कुमार, मेनपाल, इरशाद मीर और नूर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed