{"_id":"69cbbe7064274697bf024e64","slug":"wife-marries-second-time-fir-registered-against-five-on-courts-orders-roorkee-news-c-5-1-drn1027-934815-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पत्नी ने किया दूसरा विवाह, कोर्ट के आदेश पर पांच पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पत्नी ने किया दूसरा विवाह, कोर्ट के आदेश पर पांच पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
पहली शादी के बाद भी एक पत्नी ने दूसरा विवाह कर लिया। कोर्ट में गुहार लगाने के बाद पीड़ित के हक में कोर्ट ने संबंधित कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस ने विवाहिता समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 19 जनवरी 2023 को मुजफ्फरनगर जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। उनकी 22 माह की पुत्री भी है। आरोप है कि करीब एक साल पहले ससुराल पक्ष के लोग बहला-फुसलाकर उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए और बच्ची को उसके पास छोड़ गए थे। पीड़ित ने बताया उसे सूचना मिली कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कानून का उल्लंघन करते हुए आठ फरवरी 2026 को उसकी पत्नी का दूसरा विवाह अवैध रूप से करा दिया। इंस्पेक्टर भगवान सिंह मेहर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला गुड्डन, धर्मपाल, नेपाल, कवल सिंह निवासी पुरकाजी व राजबीर निवासी लक्सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।