फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman killed, young child injured after being hit by a contracted Roadways bus

Roorkee News: रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से महिला की मौत, मासूम घायल

Thu, 30 Jul 2026 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, young child injured after being hit by a contracted Roadways bus
नगर में बुधवार दोपहर एसडीएम चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रुड़की रोडवेज डिपो की अनुबंधित बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे एसडीएम चौक और गोल चक्कर के बीच बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर पिरान कलियर निवासी नसरीन अपने पति और बच्चे के साथ सवार थी। बताया जा रहा है कि बस के पिछले टायर की चपेट में आकर नसरीन की मौके पर ही मौत हो गई। उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद बस का चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा लेकिन लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया और बस को भी कब्जे में कर लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed