सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman's bail plea rejected in Cattle Protection Act case

Roorkee News: गोवंश संरक्षण अधिनियम के मामले में महिला की जमानत अर्जी खारिज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman's bail plea rejected in Cattle Protection Act case
विज्ञापन
प्रभारी प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश रुड़की की अदालत ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी महिला की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इन्कार कर दिया।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेल्ड़ी गांव निवासी वसीमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी की ओर से प्रथम जमानत प्रार्थना पत्र प्रभारी प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार मिश्रा की अदालत में प्रस्तुत किया गया। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि आरोपी महिला निर्दोष है और उसे गांव की गुटबाजी के कारण झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में कहा गया कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और न ही उससे किसी प्रकार की बरामदगी हुई है। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि कथित बरामदगी का स्थान सार्वजनिक है और मामले में किसी स्वतंत्र गवाह को शामिल नहीं किया गया। बचाव पक्ष ने महिला की उम्र और बीमारी का हवाला देते हुए जमानत देने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि मामले में गंभीर आरोप हैं और पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। अदालत के समक्ष प्रस्तुत केस डायरी और अन्य अभिलेखों के अनुसार 29 मई 2026 को खेल्ड़ी गांव स्थित एक मकान में पशु कटान किए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। मौके से लगभग 250 किलोग्राम गोमांस, दो छूरियां, लोहे की कुल्हाड़ी, खून और मांस लगे उपकरण, रस्सी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व अन्य सामान बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी भी घटनास्थल से की गई थी। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद प्रभारी प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed