फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth caught with banned capsules

Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ युवक को पकड़ा

Fri, 31 Jul 2026 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth caught with banned capsules
पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 100 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी मुन्तियाज उर्फ छोटा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार रात सुल्तानपुर चौकी प्रभारी गश्त पर थे। इस दौरान शिवगढ़ से फूलगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक उन्हें नजर आया। पुलिस को देख छिपने का प्रयास कर रहे युवक को संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 100 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुन्तियाज उर्फ छोटा निवासी सुल्तानपुर बताते हुए उसने धनपुरा से कैप्सूल लेकर आने की बात कही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed