{"_id":"6a3829cacc82b8e5d200225e","slug":"youth-injured-in-collision-between-two-bikes-referred-to-a-higher-center-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1001086-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खानपुर-ब्रह्मपुर मार्ग पर दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे युवक को मामूली चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
दोपहर करीब एक बजे खानपुर गांव निवासी राहुल कुमार बाइक से अपने खेत की ओर जा रहा था। जैसे ही वह खानपुर से ब्रह्मपुर की ओर बढ़ा और गांव के बाहर पहुंचा तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौके पर मौजूद राहगीरों ने मामले की सूचना राहुल के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और राहुल को निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि राहुल का उपचार जॉली ग्रांट अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार ब्रह्मपुर निवासी हर्ष भी हादसे में घायल है।