सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   188 children and youth were examined in the health camp.

Rudraprayag News: स्वास्थ्य शिविर में 188 बच्चों और युवाओं की हुई जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 18 Dec 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
188 children and youth were examined in the health camp.
विज्ञापन
ऊखीमठ। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ में ब्लॉक स्तरीय मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 18 वर्ष तक के कुल 188 बच्चों और युवाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. रवि कुमार, सर्जन डाॅ. लक्ष्मण, नेत्र रोग विशेषज्ञ सुष्मिता शर्मा, ईएनटी विशेषज्ञ शाफान अली, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मानसी बत्रा, मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. रॉकी, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. धीरज ने बच्चों की जांच की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने शिविर के उद्देश्य बताए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री हेमलता नौटियाल, रेखा रावत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गोपाल सजवाण, डाॅ. मोनिका सजवाण, डाॅ. मनीष रावत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौडियाल आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ. आशीष थपलियाल ने किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed