सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   20 multipurpose camps to be set up in Rudraprayag district

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जिले में 20 से लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 18 Dec 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
20 multipurpose camps to be set up in Rudraprayag district
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जिले में 20 दिसंबर को विकासखंड अगस्त्यमुनि की दो तथा विकासखंड ऊखीमठ की एक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होंगे। विकासखंड अगस्त्यमुनि में जूनियर हाईस्कूल फलई में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शिविर लगेगा। वहीं ऊखीमठ में जीआईसी मनसूना में उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शिविर लगेगा। इसके अलावा अगस्त्यमुनि में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज चोपड़ा में एसडीएम रुद्रप्रयाग भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में शिविर लगेगा। अगस्त्यमुनि के लिए जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर, मनसूना के लिए जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. दीपा तिलारा तथा चोपड़ा के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed