फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   20,000 Mahseer fish seeds released into the Saurgad River.

Rudraprayag News: सौरगाड़ नदी में छोड़े गए 20 हजार महाशीर मछली के बीज

Fri, 10 Jul 2026 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 10 Jul 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
20,000 Mahseer fish seeds released into the Saurgad River.
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर जनपद में जलीय जैव विविधता के संरक्षण के तहत मंदाकिनी की सहायक सौरगाड़ नदी में 20 हजार महाशीर मछली के बीज छोड़े गए। मत्स्य बीज भीमताल मत्स्य प्रजनन केंद्र से लाए गए। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महाशीर मछली राज्य की महत्वपूर्ण और दुर्लभ प्रजातियों में शामिल है। इसके संरक्षण और संवर्धन से नदियों के पारिस्थितिक तंत्र को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों की आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, गंगा संरक्षण समिति की परियोजना अधिकारी अभिलाषा पंवार, जिला मत्स्य प्रभारी मंजू भाकुनी, मत्स्य निरीक्षक गणेश अग्रवाल और अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने नदियों के संरक्षण और मत्स्य संसाधनों के संवर्धन का संकल्प भी लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed